रुड़की में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर लगाए नारे

रुड़की। रुड़की में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यह विरोध कार्यक्रम कांग्रेस विधायकों के विधानसभा में किए गए अमर्यादित आचरण के विरोध में आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और केवल झूठ की राजनीति कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी…

जानकारी के मुताबिक, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे षड्यंत्र और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर जनता के सामने सच्चाई रखी जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा।

कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद…

मिली जानकारी के मुताबिक,  पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें नगर विधायक प्रदीप बत्रा,जिला प्रभारी दान सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,मेयर अनिता अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,सावित्री मंगला,अक्षय चौधरी,गौरव कौशिक,सागर गोयल,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान,भाजपा के पार्षदगण,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।