
रुड़की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका मनीषा बत्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।
विधायक बत्रा ने लोगों से अपील की कि दीपावली को स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाएँ और स्थानीय व्यापारियों का सहयोग करें, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाया जा सके।
मनीषा बत्रा ने कहा कि दीपों की यह रोशनी हर घर में खुशियाँ, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
दोनों ने सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की।