महिला दिवस के एक दिन पहले हुआ कई जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा जहाँ नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।

रूड़की।रूड़की में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले कई जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा बाइक रैली विशेष रही। आपको बता दें की रूड़की में आज नगर निगम सभागार,नेहरू नगर INIFD,पंजाबी महासभा द्वारा अलग अलग स्थान पे महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाजसेविका मनीषा बत्रा,नगर विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर गौरव गोयल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा की महिलाएँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की जितना महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए उतना उनको नहीं मिला। उन्होंने कहा की मेरा मानना है की अगर हम सब अपने बच्चों को सही शिक्षा दें तो इस सोच में बदलाव ज़रूर आएगा। उन्होंने महिला दिवस की सभी महिलाओं को बधाई दी। वही नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की मां अर्थात माता के रूप में नारी, धरती पर अपने सबसे पवित्रतम रूप में है। माता यानी जननी। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है। मां देवकी (कृष्ण) तथा मां पार्वती (गणपति/ कार्तिकेय) के संदर्भ में हम देख सकते हैं इसे।

किंतु बदलते समय के हिसाब से संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है। यह चिंताजनक पहलू है। सब धन-लिप्सा व अपने स्वार्थ में डूबते जा रहे हैं। परंतु जन्म देने वाली माता के रूप में नारी का सम्मान अनिवार्य रूप से होना चाहिए, जो वर्तमान में कम हो गया है, यह सवाल आजकल यक्षप्रश्न की तरह चहुंओर पांव पसारता जा रहा है। इस बारे में नई पीढ़ी को आत्मावलोकन करना चाहिए।बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है। यह तो हम सभी बचपन से सुनते चले आ रहे हैं कि बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है। मां के व्यक्तित्व-कृतित्व का बच्चों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का असर पड़ता है।
इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा नगर अध्यक्ष पूजा नंदा,राज्यमंत्री कल्पना सैनी,सावित्री मंगला,ऋचा अहलावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *