रूड़की “IMA Women Doctors Wing” द्वारा मनाया गया हरियाली तीज पर्व। सभी चिकित्सकों ने दिया तीजोत्सव पे यह विशेष संदेश।

रूड़की।  तीज का पर्व शनिवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में दिल्ली रोड स्थित एक होटेल में रूड़की IMA Women Doctors Wing द्वारा तीजोत्सव मनाया गया। डा०संध्या भटनागर,डा०मनीषा कौशिक,डा०रेणू जैन द्वारा यह तीजोत्सव पर्व आयोजित किया गया।

डा०संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व जहां एक ओर हरियाली को समर्पित है वहीं आज आवश्यकता इस बात की है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।

वहाँ मौजूद सभी महिला चिकित्सकों ने तीजोत्सव पर पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात कही।

बता दें की तीज में महिलायें श्रृंगार करने के उपरांत घरों में माता गौरी और शिव का विधि-विधान के साथ पूजन करती हैं। तीज के अवसर पर कई मुहल्लों में लगे झूलों पर लोकगीतों के साथ महिलाओं ने जमकर झूला झूला।

तीज पर्व की महिलाएं पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटीं थीं। इसके लिए उन्होंने बाजार से अपने मन-पसंद के नए वस्त्र, चूड़ी, कंगन आदि श्रृंगार का सामान कई रोज पहले ही खरीद लिया था।

इसके अलावा पूजा के लिए पूजन सामग्री और तीज के त्योहार की खास मिठाई घेवर और फेनी भी खरीदी। एक दिन पहले हाथों में सुंदर-सुंदर डिजाइनों की मेंहदी रचाई। शनिवार को महिलाएं सुबह से ही तीज पर्व की तैयारियों में जुट गईं।

महिलाओं ने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए। नए वस्त्र पहनकर श्रृंगार करने के उपरांत शिव और माता गौरी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। घेवर और फेनी की मिठाई से भोग लगाने के बाद वायना निकाला, जो घर की बुजुर्ग महिला को दिया और उनके पैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी को प्रसाद बांटा।

तीज के अवसर पर घरों के अलावा कालोनियों और पार्कों में भी झूले पड़े। तीज के लोकगीत गाते हुए महिलाओं ने झूले का जमकर आनंद लिया।

इस दौरान वहाँ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिला चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज के अवसर पर महिलाओं ने लोकगीत के साथ झूला झूला। एक-दूसरे को तीज की बधाई दी।

इस अवसर पर डा०वंदना ग्रोवर,डा०संगीता अग्रवाल,डा०संगीता गर्ग,डा०सुषमा गुप्ता,डा०मधुरिमा,डा०मनीषा अग्रवाल,डा०नयती,डा०मोनिका,डा०सीमा सलहार,डा०रश्मि सेनी,डा०सविता गोठी,डा०कोकिला गुप्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *