भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, विधायक प्रदीप बत्रा भी रहे शामिल

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मधु सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मधु सिंह को शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु की कामना की।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि जिलाध्यक्ष मधु सिंह संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रही हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।