मोदी किचन के माध्यम से लगातार 40 दिनों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे सेवा: रुड़की विधायक ने भी बटाया हाथ।

रूड़की।आज सुबह नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने ब्ल्यू सफ़ायर होटेल में 40 दिन से चल रही मोदी किचन का दौरा किया। इस मौके पर विधायक बत्रा ने कहा कि जबतक यह महामारी रहेगी मोदी किचन के माध्यम से आम गरीब लोगों को खाना दिया जाता रहेगा वही उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के युवा साथी इस कोरोना काल में बहुत ही मेहनत और लगन से प्रतिदिन मोदी कीचेन संचालित कर पुण्य का काम कर रहे हैं।

आपको बता दें की कोरोना वायरस महामारी में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उनके निर्देशानुसर होटेल ब्लूसफ़ायर,राम नगर,रूड़की में चल रही मोदी किचन से रोज़ क़रीब 700-800 जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था करायी जा रहीहै। जिससे कि कोई भी ग़रीब इस महामारी में भूखा ना रह पाए।

भाजपा युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा युवा मोर्चा की समस्त टीम ग़रीब , मज़दूर दिव्यांग और असहाय लोगों के साथ साथ उनके कंधे से कंधा लगाकर उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी हुई है। भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ता रातदिन लोगों के बीच में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन और सूखा अनाज आदि जरुरत की चीजें बाट रहे हैं।युवा मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि हमने संकल्प लिया है, किसी भी गरीब जरूरतमंद को भूखा नही सोने देंगे।

इस सेवा में लगे हुए लोगों में अन्य लोग शामिल हैं।

भाजयुमो टीम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर कोरोना के खिलाफ छिड़े युद्ध में मोर्चा पिछले लगभग एक माह से जुटा है। मोर्चा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को कच्चा राशन, भोजन दवाइयों सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया करवा रहे हैं। केवल इतना ही नहीं मोर्चा के कार्यकर्ता लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए सामुदायिक रसोई, बस्तियों में भोजनवितरण का काम भी कर रहे हैं और समस्त सेवा कार्यों में सोशल मीडिया का बाखूबी इस्तेमाल हो रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विगत दिनों मोर्चा ने रक्तदान के लिए हैल्पलाइन शुरू की थी जो अब धीरेधीरे देश के लिए लाइफलाइन बनने की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव कौशिक,  रजत गौतम , विक्रांत चोधरी , सचिन तनेजा , अमित कौशिक , सोनू बजाज , डॉ सतीश कौशिक , शेखर यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *