
रूड़की। रूड़की नगर निगम ने एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने व डेंगू जैसी घातक बीमारी के जागरूकता के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत आज सुबह शहर में जागरूकता साइकल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम से शुरू होकर पूरे बाजार से होते हुए मेन बाज़ार से निकलकर फिर वापस नगर निगम पहुँचकर संपन्न हुई।रैली का मकसद नो सिंगल यूज प्लास्टिक व डेंगू जैसी घातक बीमारी के जागरूकता के बारे में जागरूक करना था।
नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चल रहा है उससे लगता है कि सब लोग जागरूक हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक वातावरण के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत घातक है।
वहीं डेंगू के बारे में बताया की यह मच्छर सामान्यत: दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाल बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। उन्होंने बताया कि यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है।
आपको बता दें की यह प्रोग्राम 2 अक्टूबर तक चलेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वह प्लास्टिक का उपयोग कम कर सकें। प्लास्टिक हमारे वातावरण को गंदा कर रही है, अगर प्लास्टिक का यूज नहीं करेंगे और हमारा वातावरण भी अच्छा रहेगा और लोग भी अच्छे रहेंगे।वही डेंगू के रोकथाम के लिए आवश्य क़दम और जाँच के विषय में प्रमुख रूप से रैली द्वारा जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,अजय सिंघल,नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट,राजेश पुरी,मयंक महंदिरत्ता आदि मौजूद रहे।