Breaking First: नगर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर भाजपा के सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” को गति देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।कई गणमान्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

रूड़की।आज दिनांक 6 अगस्त 2019 को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” को गति देने के लिए नगर विधायक श्री प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के सम्मानितगण ने भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रदीप बत्रा ने इस कार्यक्रम में सम्बोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।पार्टी निर्देशअनुसार सदस्यता अभियान को पूरी विधानसभा रूड़की व घर घर तक पहुंचाने का काम किया गया है। सभी मौजूद पदाधिकारियों ने कहा की इस सदस्यता अभियान से आम जनता व प्रबुघ वर्ग को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है।

विधायक बत्रा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने और केंद्रीय शासित राज्य बनाने का संकल्प भाजपा ने अपने घोषड़ापत्र में किया था जो की पूरा किया। भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज के उथ्थान के लिए संकल्पबध है।उन्होंने कहा कि भाजपा की जनलोककल्याणकारी नीति के वजह से ही लोग सर्व समाज के आज भाजपा के साथ आ रहे हैं।

इस अवसर पर कई सम्मानितगण ने भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसी कार्यक्रम में कोंग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रमोद जौहर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में किसी लोभ लालच में नहीं आया हूँ। मुझे कोई पद की लालसा नहीं है। जो भी पार्टी कहेगी उस कार्य पे में खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा।

प्रमोद जौहर ने कहा की मैं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने नेत्रत्व में काम करूँगा। उनके दिशा अनुसार जो भी पार्टी मुझसे कहेगी में उसपे खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा।

इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,विनय कुमार रोहेला(प्रदेश उपाध्यक्ष),जयपाल चौहान(ज़िला अध्यक्ष),आदेश सेनी,सुनील साहनी,अरविंद गौतम,अनिल अरोड़ा(ज़िला सदस्यता प्रमुख),डा०बीएल अग्रवाल(संयोजक,सदस्यता अभियान),कल्पना सेनी,सागर गोयल(ज़िला अध्यक्ष,युवा मोर्चा),संजय अरोड़ा,मयंक गुप्ता,नवीन गुलाटी,भरत कपूर,प्रमोद जौहर,अरविंद कश्यप,नवीन जैन,अजय सिंघल,गौरव गोयल,गौरव चौधरी,माँगेराम,सुशील त्यागी,शोभाराम प्रजापति,श्यामवीर सेनी,राखी चंद्रा,अभिषेक चंद्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *