CITY NEWS पे सबसे दर्शन कीजिए भगवान श्रीराम की रामद्वार पे स्थापित होने वाली भव्य मूर्ति। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने रामद्वार के सौंदरयीकरण करने और भव्य बनाने का किया एलान।

रूड़की। रूड़की शहर में विकास कार्यों की शृंखला में विभिन्न स्थानों पर सड़कों का निर्माण एवं सौंदरयीकरण,हार्टीकल्चर का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रामनगर रामद्वार का जीणोंद्वार का कार्य भी प्रस्तावित है,जिसको अतिशीघ्रता के साथ पूरा किया जाएगा। यहाँ पर भगवान राम जी भव्य मूर्ति स्थापित होगी तथा द्वार पर रमदरबार का चित्रण उकेरा जाएगा।

एक वार्ता के दौरान नगर विधायक प्रदीप  बत्रा ने CITY NEWS से यह बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रामनगर के रामद्वार का उपयोग फ़्लेक्स,पोस्टर आदि लगाने में उपयोग किया जा रहा है तथा आसपास में अतिक्रमण बुरी तरह से फेला हुआ है। जिसके कारण वहाँ पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे शहरवासियों विशेषकर रामनगरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रूड़की विधायक ने कहा की रामनगर के जीणोंद्वार के क्रम में देहरादून के चित्रकारों द्वारा रामद्वार को भव्य रूप से उकेरा जाएगा। रामनगर भगवान श्रीराम के नाम पर जाना जाता है। यहाँ पर पिछले कई दशकों से रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन होता आ रहा है तथा यहाँ पर राममंदिर भी स्थित है। अतः यहाँ पर प्रवेश द्वार भी सुंदर होना चाहिए। इसी उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।

 

नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस को वर्तमान में किसी भी प्रकार का शहर से सम्भंधित मुद्दे नहीं मिल रहे है तो  वह शहर के विकास करने की दिशा में जो भी कार्य किए जा रहे है उसमें बाधा एवं भ्रम डालने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा शहर के प्रत्येक कौने को सुंदरता प्रदान की जाएगी,जिससे रूड़की शहर उत्तराखंड में न०1 पर रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *