मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित हुए विधायक प्रदीप बत्रा,समाजसेविका मनीषा बत्रा कहा- आशीर्वाद से बनी रहेगी शांति और समृद्धि

रुड़की।दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर निगम परिसर में आयोजित भव्य दुर्गा पूजा कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने भाग लिया। इस अवसर पर नगरवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही और भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक बत्रा ने मां दुर्गा की आराधना की और नगर वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक सद्भावना का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक बत्रा ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।