विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में रुड़की सिविल अस्पताल में हुआ सेवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन समर्पित जनसेवा को

रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुड़की उप जिला चिकित्सालय में सेवा कार्यों के तहत फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप बत्रा उपस्थित रहे और मरीजों को फल वितरित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं जनता से आग्रह किया था कि राज्य में आई आपदा को देखते हुए उनका जन्मदिन किसी भव्य आयोजन के बजाय सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाए। इसी मानवीय भावना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा पखवाड़े” की प्रेरणा से रुड़की में यह सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारी सच्ची पूंजी है और इसी सेवा भावना से समाज का उत्थान संभव है।

इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।