
रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, युवा ऊर्जा और जनसेवा की भावना से उत्तराखंड को नई दिशा देने का कार्य किया है।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की योजनाएँ और निर्णय उत्तराखंड की जनता के हित में ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति की प्रार्थना की।