
रुड़की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को सुना। इस मौके पर विधायक बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं और उसमें वो देश में हो रहे नए इनोवेशन को देश और दुनिया के सामने लाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के उन चीजों पर बात करते हैं जो महत्व की होती है। मन की बात के माध्यम से देश के लोगों को विभिन्न चीजो की बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। आज के मन की बात में देश की सफलताओं और देशवासियों की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी बात और दी गयी जानकारी आम लोगो के लिये बहुत ही काम की है।इसके ज़रिए देश को ऐसे लोगों के इनोवेशन के बारे में ज़रूर पता चलता है और देश के लोग उनसे प्रेरित भी होते हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन,एवं अन्य पदाधिकारी,कार्यक्रता मौजूद रहे।
