
रूड़की।विभिन्न संस्थाओं की ओर से नगर में छबीलें लगाकर लोगों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया जा रहा है।आज श्री साँई सेवा मंडल ट्रस्ट ने मुख्य बाजार में लोगों को मीठा दूध,जलजीरापिलाया। विधायक प्रदीप बत्रा ने भी इस अवसर पर राहगिरों को ठंडा जल देके सेवा की।विधायक बत्रा ने कहा कि भीषण पड़ रही गर्मी केचलते किसी प्यासे राहगीर की प्यास बुझाना एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। उमस ने जीना दूभर किया हुआ है। बादलों की आंखमिचौली राहत के नाम पर छलावा है। ऐसे में प्राकृतिक प्रकोप से बचने के मानस के इंसानियत से भरे जज्बात और एक दूजे की सेवा भावना ज्यादा काम आ रही है, इसलिए हमें बढ़-चढ़ कर इस पुण्य के कार्य में भाग लेना चाहिए।
आज मौसम भी बार बार अपना रंग दिखा रहा था, लेकिन सेवादारों के उत्साह में कहीं कमी दिखाई नहीं दी। आज शहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तथा न्यूनतम 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कभी तेज धूव तो कभी आसमान में बादल..दिन भर मौसम की यूं ही आंख मिचौली चलती रही।