
रूड़की।आज रुड़की भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों ने रिक्शा चालक ,ई रिक्शा चालक ,रेडी वालों को सेनेटाईज़र,मास्क आदि वितरित किए।उन्होंने कहा कि लाक्डाउन का सभी पालन करें यह हमारी भलाई के लिए ही है।उन्होंने कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हमको हराना है तो सरकार द्वारा दिशा निर्देशो का हमको पालन करना ही होगा।सिवललाइंस स्थित साँई मंदिर के निकट आज समाज सेविका मनीषा बत्रा के नेत्रत्व में रूड़की भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा लोगों को मास्क,सेनिटाईज़र आदि वितरित किए।
इस अवसर पर सावित्री मंगला,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,हेमा चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा के अन्य सदस्य आदि मौजूद रहे।