
रूड़की। आज सुबह बी.टी.गंज स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन क़ाबिना मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया। भाजपा मेयर प्रत्याशी मयंक गुप्ता का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बड़े धूम धाम से हुआ। भारी संख्या में आयी जनता का समर्थन देख सभी भाजपा के लोग गदगद नज़र आए। इस मौके पर मदन कौशिक ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा नगर विकास को लेकर बनाई योजनाओ का बखान करते हुए क्षेत्र के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। नगर के बीटी गंज में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जब हम लोकल चुनाव लड़ते है तो सामान्य स्तर पर चुनावी मुद्दे भी लोकल जैसे हो जाते है। यहां पर नगर निगम का चुनाव है। नगर के चुनाव में भाजपा ने मयंक गुप्ता को आपके आशीर्वाद के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी होंगे, कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिन्हें पार्टी ने टिकट नही दिया और उनकी आस्था घंटे दो घंटे में बदल गई होगी और आस्था को समाप्त करके वो आपके बीच आ गये होंगे लेकिन मै विश्वास के साथ दृढता के साथ कह सकता हूं कि जो विजन, जो रुड़की को सुधारने के लिए मन में भाव, इच्छा, शक्ति संकल्प यदि ये सब किसी प्रत्याशी में है तो वह सिर्फ मयंक गुप्ता में है।
मयंक गुप्ता ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की रूड़की नगर निगम में गत 5 वर्षों से जो कोंग्रेस की वजह से विकास का आभाव रहा वो अब मेरे मेयर के पद पर बैठने के बाद नहीं रहेगा। उन्होंने नगर में ऑडिटॉरीयम,पार्क,लाइब्रेरी के निर्माण की बात कही। नगर निगम द्वारा टोल फ़्री नम्बर भी लाने की योजना बतायी जिससे बुजुर्ग व्यक्तियों को घर बैठे ही नगर निगम की सुविधा का लाभ मिल सके।
नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी जनता को संभोदित किया और भाजपा के कल्याणकारी और विकास की नीतियो के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता दिल खोल के मयंक गुप्ता को इस चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाए और सभी 40 वार्डों पर सभी भाजपा के पार्षदों की जीत की कामना की। इससे पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला, अनील गोयल, देशराज कर्णवाल, प्रदीप चैधरी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, चन्द्रशेखर, सुबोध राकेश ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता के पक्ष में वोट की अपील की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सलाहकार नरेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, दीपक मित्तल, डा. सौरभ गुप्ता, सरदार सुरजीत सिंह चंदौक, ‘यावीर सैनी, अरिवन्द कश्यप, सुशील त्यागी, नगर अध्यक्ष सुनील सहानी, अरविन्द गौतम, भाजपा नेता धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, मनोज गोयल, नवीन जैन, राखी चन्द्रा, अश्वनी कौशिक, डा. हेमन्त गुप्ता, सुबोध राकेश, ऋषिपाल बालियान के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में खड़े सभी पार्षद पद के भाजपा दावेदार व भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।