शहर में गोवर्धन महाराज की पूजा परम्परागत तरीक़े से हुई। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने राम नगर स्थित राम मंदिर में की गोवर्धन पूजा। गोवर्धन के रूप में होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा।

रूड़की।आज शहर में गोवर्धन महाराज की  की पूजा परम्परागत तरीक़े से हो रही है। दिवाली के त्योहार के अगले दिन गोवर्धन महाराज की पूजा की परंपरा द्वापर काल से चली आ रही है।नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने राम नगर स्थित राम मंदिर में की गोवर्धन पूजा। गोवर्धन के रूप में होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा।गोवर्धन को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है।

आपको बता दें की ऐसी मान्यता है कि यदि आज के दिन कोई दुखी है तो सालभर वह दुखी रहेगा, इसलिए गोवर्धन यानी अन्नकूट पूजा को पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाना चाहिए। इस दिन जो पवित्र भाव से भगवान वासुदेव श्रीकृष्ण का ध्यान पूजन करता है वह सालभर के लिए सुखी और समृद्ध बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *