
रूड़की।आज रुड़की के रामनगर स्थित होटल में रुड़की नगर निगम के होने वाले वर्तमान चुनाव में कांग्रेस कमेटी की क्या स्थिति रहेगी और कितनी मजबूती के साथ वह जनता के बीच में जनता के मुद्दों को लेकर जायेगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह सैनी जी एवं संचालन श्रवन गोस्वामी जी ने किया।
इस अवसर पर मौजूद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर अपने सुझाव दिये। सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक संयुक्त टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड के अलग समीकरणों एवं क्षेत्रीय समस्याओं को उठाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की मांग की एवं नगर निगम चुनाव में 40 के 40 वार्ड में कांग्रेस पार्षद को जिताने और मेयर को जिताने का संकल्प लिया।
वहीं दूसरी और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गैर सेंड में बाहरी लोगों को जमीन देने के लिए जो प्रस्ताव पारित किया गया है उसके विरोध में 15 जुलाई 2019 को विरोध प्रदर्शन के लिए चर्चा की एवं अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने के लिए सब से आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद राजेंद्र भाटी , दिनेश कौशिक पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सदस्य अनुशासन समिति ,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकम सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सरीन , ईश्वर लाल शास्त्री ,निवर्तमान मेयर यशपाल राणा ,ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा ,श्रवण गोस्वामी जी, महानगर महामंत्री विशाल शर्मा , महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता उम्मेद गाजी ,आईटी सेल के प्रदेश सचिव पंकज सोनकर , कांग्रेस नेता अशोक चौहान , अमन चौधरी ,ब्रिज भूषण त्यागी ,महानगर उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मकसूद हसन जी, महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक चौहान ,पूर्व नगर पालिका सभासद राशिद , पूर्व पार्षद सालिम ,विशाल वर्मा ,सेवादल नगर अध्यक्ष फजल खान ,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी , यूथ कांग्रेस के रुड़की अध्यक्ष रवि तोमर , पूर्व पार्षद किरण भाटिया, चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डा संगीता अग्रवाल,सुखमेन्द्र वाल्मिकी, लवी त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, इरशाद पहलवान , नासिर हुसैन ,हाजी तनवीर कुरेशी, रईस श्याम सिंह ,विकास त्यागी , रूड़की IT अध्यक्ष स.अब्दुल कादिर, रेखा यादव, एम एन सक्सेना, पंकज सिंघल , कोमल रानी, प्रमोद भटनागर, राम गोपाल धीमान,मंजू कश्यप, मीरा धीमान, अंकुर तोमर ,रवि तोमर, बृजेश तोमर ,कमला चौधरी, शोभा भटनागर, संजय सैनी लाज वर्मा,भूपेन्दर दीवान कृष्ण गोपाल शर्मा जी,एव कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।