सिविल लाइन मंडल कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया गया याद, विधायक प्रदीप बत्रा हुए शामिल

रुड़की। सिविल लाइन मंडल द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीडवलूडी गेस्ट हाउस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक प्रदीप बत्रा ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक बत्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के ऐसे महान विचारक रहे जिन्होंने “एकात्म मानववाद” जैसी अद्वितीय विचारधारा दी। उनके विचार समाज को संगठित और राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में आज भी प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी,सुभाष सरीन,संजय त्यागी,धीर सिंह,वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।