हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुभाष गंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा। यात्रा में विधायक प्रदीप बत्रा हुए शामिल,एकता,सुरक्षा,विकास का दिया संदेश

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की विधानसभा के सुभाष गंज मंडल में मंडल स्तर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में निकाली गई है तिरंगा यात्रा में सभी लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके घर एवं प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया साथ ही उन्हें राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से भी प्रेरित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.मधु सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज रुड़की सुभाष गंज मंडल में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की काली माता मंदिर से लेके नगर निगम चौक तक इस यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके लिए उन्होंने कार्यक्रम के मंडल संयोजक व जिला सह संयोजक को सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए नजर आए। इस सफल तिरंगा यात्रा अभियान के लिए कार्यक्रम के मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान यात्रा में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सिविल लाइंस मंडल संयोजक सावित्री मंगला,पूर्व पार्षद विवेक चौधरी,पार्षद शिवम् गोयल,आदेश सैनी,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।