रूड़की। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में विधायक बत्रा के नाम एक उपलब्धी जुड गई है।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा को स्वच्छताता हीरो का खिताब दिया गया है। इनवेटिव आइडियास के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर विधायक बत्रा को यह खिताब सौंपा गया। नगर निगम रूड़की की टीम इसकी घोषणा की है। मेयर गौरव गोयल व मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने विधायक बत्रा को इसके लिए बधाई दी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में रूड़की को टॉप पर लाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। पेंट माई सिटी अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छताता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया था। नगर विधायक बत्रा ने भी अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने में अहम भुमिका निभाई थी।
विधायक बत्रा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई तरह कर वॉल पेंटिंग की करवायी व पेड़ पोधे भी लगवाए।विधायक बत्रा की इस उपलब्धि पर रूड़की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटे अफसरों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।