मेष राशि-आर्थिक कष्ट बना रहेगा। कर्ज लेने से बचें। उधार दिया धन वापिस मिलना मुश्किल होगा। भाई- बहनों से आपसी संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल में माहौल अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
वृषभ राशि-पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने का योग है। अपने खाने- पीने की आदतों पर काबू रखें। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यावसायिक योजना में सफल होंगे। लेन- देन के मामले सुलझ जाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन राशि-परिवार में भावनात्मक टकराव हो सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है। साझेदारी वाले कामों से दूरी बनाए रखें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यवसाय में मित्रों की मदद से लाभ होगा। नए आय के स्रोत बनेंगे। कार्यस्थल में कामयाब होंगे।
कर्क राशि-आपको रक्तचाप या शुगर से संबंधित परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम और खान- पान का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से आपको प्रसिद्धि मिलेगी और धन में वृद्धि होगी।
सिंह राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। विदेश यात्रा का योग है। आध्यात्मिक शिविर या धार्मिक कथा में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या राशि-भाग्य आपके साथ है। पारिवारिक सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी भी काम को करने का उत्साह बना रहेगा। परिवार का माहौल खुशमय बना रहेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अटके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि-छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। नकारात्मक विचार प्रभाव डाल सकते हैं। काम में लापरवाही के चलते नौकरी में बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय में मेहनत अधिक होगी लेकिन फायदा कम होगा। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि-आपको शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक मेल- मिलाप के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। लेन- देन के मामले निपटेंगे।
धनु राशि-मनचाही नौकरी के लिए भागदौड़ रहेगी। किसी नए काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। व्यावसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका है। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम ठीक होंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मकर राशि-खान- पान का ख्याल रखें। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
कुंभ राशि-विवाह योग्य लोगों को मनचाहे रिश्ते मिलेंगे। व्यावसायिक साझेदारी से फायदा होगा। कार्यस्थल में पदोन्नति हो सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि-कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। व्यवसाय के लिए बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी अटके काम के पूरा होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।