मेष : घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। यात्रा आनंददायक।
वृष : मित्रों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। सहकर्मी आपसे ईर्ष्या का भाव रखेंगे। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। किसी से महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन : रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ सुख दुख साझा करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।
कर्क : व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी माधुर्य का लाभ लें। सेहत सामान्य।
सिंह : जीवनसाथी से मतभेद संभव है। मित्र आपसे सलाह व सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा। नए संपर्कों का लाभ भी मिलेगा।
कन्या : भूमि, भवन क्रय करने से बड़ों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान दें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तुला : रोजी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। यात्राएं धनदायक साबित होंगी।
वृश्चिक : दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी।
धनु : मित्रों के साथ कोई सुदूर यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। भाई बहन के बीच संबंधों में मजबूती आएगी।
मकर : कोई पुरान मित्र अचानक मिल सकता है। सेहत में कष्ट रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी निष्फल होंगे।
कुम्भ : मेल मुलाकातों का दौर बढ़ेगा। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
मीन : संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। दूसरों की मदद करने का भाव मन में रहेगा। वित्तीय स्थिति बेहतर रहेगी