राशिफल:जानिए क्या कहते है आज दिन शनिवार को आपकी किस्मत के सितारे

मेष राशि-आपको कैरियर के लिहाज से सफलता प्राप्त होगी। कोई पुरानी कोशिश इसमें रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा है तो उसमें राहत मिलेगी।

वृष राशि-आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा इसलिए जो भी काम आए उसे अवसर समझ कर करें। अपना काम किसी पर दूसरी पर थोपने की कोशिश ना करें इससे आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि-जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर है अगर बीते समय से आपसी मतभेद चल रहे हैं तो उसे आज सुलझा लें।

मिथुन राशि-अपने आप में एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे। जिस अधिकारी से मिलने जाएं। एनर्जी और उत्साह के साथ करें। इसीलिए उसमें सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

कर्क राशि-स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए सावधान रहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बड़े बुजुर्गों का सहयोग ले।परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह राशि-किसी छोटे कारण से भी आप पर गुस्सा हावी हो सकता है। किसी से बात करने का मन नहीं करेगा मगर परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए मन को शांत करने की कोशिश करें।

कन्या राशि-ग्रह नक्षत्रों के अनुसार इन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। हो सकता है कोई पहले किया गया काम धन लाभ दिला दें।

तुला राशि-वाणी की शांति रहेगी। परंतु क्रोध की अधिकता का प्रभाव रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्चा में अधिकता भी रहेगी संतान को कष्ट होगा।

वृश्चिक राशि-आशा निराशा के मिश्रित भवन में रहेंगे धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे परंतु आत्मसात रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन का आगमन सामान्य रहेगा।

मकर राशि-शैक्षणिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। कारोबार में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आय में कमी आएगी।

कुंभ राशि-विद्यार्थियों की पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर हावी होंगे।

मीन राशि-आत्मविश्वास में कमी आएगी परिवार की समस्या परेशान करेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को उनकी मेहनत के अनुसार अच्छा रोजगार मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *