राशिफल:जानिए क्या कहते है आज दिन शुक्रवार को आपकी किस्मत के सितारे

मेष-आपका कोई प्रियजन आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको कोई इनाम, अच्छे अंक या फिर खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें।

वृषभ-आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।

मिथुन-आपके प्रियजन आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।

कर्क-आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।

सिंह-इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। साथ बिताए इन पलों को आप ताउम्र याद करेंगे।

कन्या-किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। ये दिन अपनों के साथ मजे करने का है। इस समय का भरपूर आनंद लें।

तुला-आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। ये समय परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।

वृश्चिक-आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। समय निकालें और अपनों को अपने प्यार का एहसास करवाएं।

धनु-ये दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे।

मकर-आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। ये दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का समय है।

कुंभ-आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।

मीन-आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आप खूब मजे करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *