रुड़की में दुर्गा शक्ति यात्रा का भव्य आयोजन, मनीषा बत्रा ने महिलाओं में शक्ति और आत्मरक्षा का दिया संदेश

रुड़की। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई। हिंदू समाज में किशोरियों युवतियों में शक्ति का संचार आत्मरक्षा सुरक्षा आदि के लिए यात्रा निकाली गई। समाजसेवियों द्वारा यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

नेहरू स्टेडियम से यात्रा आरंभ का हुआ। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेन बाजार, नगर निगम, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टॉकीज चौक, बोट क्लब से होते हुए नेहरू स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। चंद्रशेखर चौक पर फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चेरब जैन की टीम द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, आवश्यकता दुर्गा वाहिनी की स्थापना आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की नारी शक्ति कमजोर नहीं है जैसे माता ने महिषासुर का विनाश किया इस तरह कुरीतियों का विनाश दुर्गा वाहिनी करेगी। यह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं और सक्षम है।उन्होंने कहा कि भारतीय वीरांगनाओं के जौहर शक्ति बलिदान का इतिहास गवाह है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं में शक्ति संचार के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू वाहिनी की महिलाएं किसी से कम नहीं है वह अपने आप में सक्षम है। उन्होंने वर्तमान परिदर्शन एवं लव जिहाद, नशा मुक्ति, परिवार प्रबोधन पर संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा बत्रा एवं विधायक प्रदीप बत्रा ने की।मनीषा बत्रा ने अपने भाषण में कहा, “नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती। हमारी बेटियां, बहनें और माताएं अपने आप में सक्षम हैं। यह यात्रा सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की पहल है। हमें मिलकर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशा, कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए।”

इस मौके पर मधुराका सक्सेना, अक्षरा सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, शैली त्यागी, दिलीप मेहंदीरत्ता, शिव प्रकाश त्यागी, संजय सिंह, संजय धीमान, भानु प्रताप सिंह, नीतू सिंह, मंजू सैनी, राहुल सैनी आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही।