
मंगलोर। मंगलोर विधानसभा उप चुनाव के मद्देनज़र आज प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शक्ति केंद्र एवं शक्ति केंद्र प्रवास,बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।आपको बता दें की मंगलोर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक प्रदीप बत्रा को नगर मण्डल की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है। बैठक में होने वाले मंगलोर विधानसभा उपचुनाव पर बूथ मैनेजमेंट को लेकर रणनीति बनाई गई।इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार,ज़िलाअध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,नेता सुशील राठी,डॉक्टर मधु सिंह,सावित्री मंगला भी मौजूद रहे।
बैठक में विधायक बत्रा ने कहा कि मंगलौर सीट आजतक भाजपा के पास नहीं आई है।लेकिन इस बार भाजपा इतिहास बनाने जा रही है,मंगलोर में भाजपा इस बार भारी बहुमत से जीतेगी।विधायक प्रदीप बत्रा ने आयोजित बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनी है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर उत्तराखण्ड की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम हमे मंगलोर विधानसभा उपचुनाव जीतके दोहराना है।