
मंगलोर। मंगलोर विधानसभा उप चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आज रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शक्ति केंद्र एवं शक्ति केंद्र प्रवास की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।आपको बता दें की मंगलोर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक प्रदीप बत्रा को नगर मण्डल की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है।मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना इसमें शामिल हुए। बैठक में होने वाले मंगलोर विधानसभा उपचुनाव पर रणनीति बनाई गई।इस बैठक में वरिष्ठ नेता सुशील राठी,डॉक्टर मधु सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में विधायक बत्रा ने कहा कि मंगलौर सीट आजतक भाजपा के पास नहीं आई है। इस बार अलग तरीके से भाजपा एक रणनीति बनाते हुए इस सीट को जीतने का हरसंभव प्रयास करेगी।विधायक प्रदीप बत्रा ने आयोजित बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनी है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर उत्तराखण्ड की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम हमे मंगलोर विधानसभा उपचुनाव जीतके दोहराना है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी ने सौंपी है,उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।