
रुड़की।गंगा दशहरा का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। भक्तों ने सुबह जाकर गंगा स्नान किया तथा मां गंगा की पूजा अर्चना किया।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने गंगा दशहरे के पावन अवसर पर सोलानी पार्क गंगा माता मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।सोलानी पार्क गंगा किनारे रेलिंग कार्य के पश्चात् गंगा दशहरे का पर्व सुरक्षित एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि राजा भगीरथ अपने पूर्वजों को तारने के लिये दशहरा के दिन ही मां गंगा को पृथ्वी पर लाये थे इसलिए इस दिन गंगा स्नान व मां की आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी दिन किसान भी अपनी खेती का शुभारंभ करते हैं। धान की नर्सरी डालने सहित अन्य खेती के कार्यों की शुरुआत दशहरे के दिन ही की जाती है। कुछ किसान अपने खेतों में जाकर एक छोटी क्यारी बनाकर उसमें धान, उड़द, ज्वार, बाजरा, अरहर आदि के बीज डालते हैं तथा जल से उसकी सिंचाई करते हैं। इसी दिन खेतों की पूजा भी की जाती है।