केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने रुड़की में प्रबुद्ध सैनिक सम्मेलन को किया संबोधित, देश के अच्छे भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

रुड़की। गाजियाबाद से सांसद एवम कैबिनेट मंत्री जरनल वीके सिंह ने प्रबुद्ध सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाई और देश के अच्छे भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज स्थित हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जरनल वीके सिंह ने कहा यह चुनाव देश का चुनाव है यह चुनाव फैंसला करेगा कि देश कहां जाएगा और आपका भविष्य क्या होगा। देश में बदलाव के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चीजों में बदलाव चाहिए होता है पिछले पांच हजार सालों में देश के अंदर जो बदलाव नहीं आया वह अब आया है, आज जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है उसे विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।पिछले दस वर्ष में विश्व की आर्थिक शक्तियों में हम पांचवे स्थान पर है और आगामी दो वर्षों में तीसरे नंबर पर होंगे। कहा कि देश जब आजादी के सौ वर्ष पूरे करेगा तब भारत विकसित देशों में होगा। उन्होंने युवा वर्ग से पूछा कि वह अपने भविष्य में क्या चाहते हैं अगर वह अपना भविष्य अच्छा चाहते हैं तो भाजपा की सरकार को लाना होगा।प्रदेश के केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। इसका कारण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्य और योजनाएं हैं। इससे पूर्व पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, ममतेश शर्मा और रजनीश शर्मा ने जरनल वीके सिंह, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा और संचालन डा. सौरभ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक प्रदीप बत्रा,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु,मंडल अध्यक्ष पश्चिमी संजीव तोमर, मंडल अध्यक्ष पूर्वी संजय त्यागी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक,ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा,सुशील त्यागी, ममता जोशी,अक्षय प्रताप सिंह, नितिन गोयल, धीर सिंह रोड, जसवंत थापा, सुभाष सरीन, अशोक शर्मा, पंकज नंदा,जितेंद्र तोमर,बुद्धि सिंह राणा, मिथलेश सैनी, नवीन जैन, गगन सरीन,सुबोध चौधरी,अनूप राणा,राजीव चौधरी, अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे।