
रुड़की।एक जनवरी से नो जनवरी तक चलने वाले नेहरू स्टेडियम में श्रीमद् भागवत कथा व श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग कर साधू संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।कथाव्यास श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रेयीगीरी जी महाराज ने कहा कि भागवत की कथा मनुष्य के समस्त पापों को नष्ट करती है। जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा कि भगवान सच्चिदानंद स्वरूप हैं वह सर्वशक्तिमान सभी स्थानों पर समान रूप से निवास करते हैं। उन्होंने गो माता की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गाय की सेवा हर मनुष्य को करनी चाहिए। गाय का संरक्षण और संवर्धन होना चाहिए। अगर गाय सुरक्षित है तो हमारा देश, धर्म और संस्कृति सुरक्षित रह सकते हैं। कथा में संजय शर्मा, वेद गुलाटी, वीणा, अर्चना, पूनम त्यागी, अर्चना बलिया, पूजा नंदा, मदन अहूजा, अशोक अरोड़ा, अनिल वालिया, दिवाकर, सूरज, ओम प्रकाश, मंगल, राहुल, मधु गोयल,शकुंतला, विनीता, सुशीला आदि मौजूद रहे।आपको बता दें 9 जनवरी को यज्ञ में पूर्णाहूति, महाप्रसाद का वितरण व भंडारे का आयोजन कर कथा का समापन किया जायेगा। उक्त श्रीमद् भागवत कथा व यज्ञ का आयोजन बांके बिहारी गौशाला के संस्थापक पं. संजय शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है।