रुड़की।बुधवार 6 दिसंबर को भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय जिला कार्यसमिति बैठक एवं मण्डल सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री अजय कुमार,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र में अपना उद्बोधन देते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने युवा कार्यकर्ताओं को 2024 चुनाव के लिये अपनी कमर कस लेने का आग्रह करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई। संगठन के बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का अनुशासन एवं व्यवहार पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ताओ को मिलकर हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे।
मण्डल सशक्तिकरण अभियान पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा ही मण्डल के सशक्त होने का अर्थयार्थ है कि मण्डल कार्यकारिणी सर्वव्यापी एवं सरवस्पर्शी हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जाकर इकाईयों को सशक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने वोटर चेतना अभियान के विषय पर अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से उनका वोट बनवाकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
समापन सत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा रुड़की के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया। साथ ही में “फ्यूचर लीडरशिप” को खड़ा करने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाअध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,सभी मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम,सागर गोयल,शुभम् सैनी,समेत अन्य पदाअधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।