
रुड़की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कैम्प कार्यालय(सेवा केंद्र) के बूथ संख्या 114 पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर,संजय त्यागी,विधायक प्रदीप बत्रा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भी सुना।
महिलाओं को 33% आरक्षण मोदी जी द्वारा दिये जाने पर भी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक बत्रा ने कहा कि G-20 की ऐतिहासिक सफलता तथा महिलाओं के लिए महिला आरक्षण बिल लोकसभा में और सभी राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित होने, इससे केंद्र सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है यह सिर्फ मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के चलते ही हो पाया। उन्होंने कहा कि देश की दशा व दिशा बदलने का क्रांतिकारी परिवर्तन मोदी जी के नेतृत्व के कारण ही सम्भव हो पाया है उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी जी के सपनों का भारत बनाने तथा उनके विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूरा करने के लिए दिन रात पार्टी के कार्य में जुट जाएं।