हरिद्वार।पुलिस लाइन रोशनाबाद में धूमधाम से आज तीज महोत्सव मनाया गया।पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमति गीता धामी,विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी श्रीमति मनीषा बत्रा, अशोक कुमार डी जी पी की धर्मपत्नी श्रीमति डॉक्टर अलकनंदा अशोक मुख्यरूप से मौजूद रहे।
तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी,विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी श्रीमति मनीषा बत्रा,डीजीपी की पत्नी अलकनन्दा अशोक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गीता धामी ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी गयीं। बताया गया कि आज के समय में महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। पुलिस विभाग में भी हर क्षेत्र में महिलाएं आगे रहें जिसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई।पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में एक सेल्फी प्वाइट बनाया गया। जिसमें सभी ने अपनी फोटो ली।