विधि विधान के साथ महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हमे सत्य व कर्तव्य से परिचित कराते हैं।

रुड़की।आज शेरपुर में महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की स्थापना की गई।पूरी विधि विधान के साथ महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना की गई।इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की। स्थापना से पूर्व मूर्ति की ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा निकाली गई।इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा  कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के आधार पर ही आज देशभर में रामलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है।रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।