रुड़की।: आज भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा रुड़की द्वारा नौ वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान के निमित प्रबुद्ध जन सम्मेलन नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्यअतिथि के रूप में वित एंव शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा की और से आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के तहत रुड़की में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है , किसी के साथ कभी कोई भेद नहीं किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
रुड़की में नगरनिगम सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन तय करता है कि किससे क्या जिम्मेदारी लेनी है। इसलिए भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता भी संगठन में सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन और मजबूती के साथ काम करेगा। सभी की जिम्मेदारी है कि 2024 में भाजपा को जीत दिलाए । विधायक बत्रा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने प्र का काम करना है। इस मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी,ज़िलामंत्री प्रवीण सिंधु,आदेश सैनी,पूर्व दायित्वधारी श्याम वीर सैनी,,मण्डल अध्यक्ष संजीव तोमर,संजय त्यागी,पवन तोमर,कुलदीप तोमर एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।