रुड़की में गढ़वाल मण्डल ओबीसी समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,विधायक प्रदीप बत्रा ने किया संबोधित।

रुड़की।आज शहर में देहरादून रोड स्थित होटल में भाजपा गढ़वाल मण्डल ओबीसी समाज जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि एवं नगर विधायक प्रदीप बत्रा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर आगे और निरंतर आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास हो रहा है, ओबीसी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है।देहरादून रोड स्थित होटल लोटस में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल मंडल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार काबिज हुए नौ वर्ष का समय हो चुका हझ। इन नौ वर्षों में सरकार ने जो कार्य किये हैं उनसे आम जनमानस बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पार्टी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसके तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रुड़की में ओबीसी मोर्चा का गढ़वाल मण्डर स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें अपेक्षाकृत कार्यकर्ता व अन्य जन सम्मिलित हुए है। विधायक बत्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान लोग तरह-तरह के वादे करते हैं और फिर भुला देते हैं। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ओबीसी मोर्चा का गठन हुआ और सरकार के प्रति यह मोर्चा अति विश्वसनीय है। वहीं महेंद्र भट्ट  ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और लोग इसका लाभ भी ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी आदि तमाम वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,विधायक प्रदीप बत्रा,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,आदेश सैनी,एवं अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।