
रुड़की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। इसी क्रम में रुड़की नगर निगम सभागार में भी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,विधायक प्रदीप बत्रा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें भाजपा की योजना पूरी दुनिया में इसके प्रसारण की है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी इस समय वैश्विक नेता हैं। ऐसे में इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किए जाने की तैयारी चल रही है।
सभी देशों ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की है। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। हम मन की बात को ज्यादा से ज्यादा देशों में प्रसारित करना चाहते हैं।इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री मोदी जी की रेडियो पर प्रसारित होने वाले सफल कार्यक्रम है। मन की बात अक्टूबर 2014 में मोदी जी द्वारा शुभारंभ किया गया है। उक्त कार्यक्रम की 30 अप्रैल को 100 संस्करण पूर्ण हो रहा है। जिसे सभी बूथों पर बूथ समिति व अन्य समर्थकों के साथ सुनना है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की इस कार्यक्रम को सभी विधानसभा में पूरे ज़ोर शोर से तैयारी कर सफल बनाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में देश के विभिन्न क्षेत्र, सामाजिक संगठन, अविस्मरणीय कार्यों तथा समाज के प्रेरक लोगों के बारे में लगातार चर्चा करते रहते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी,भाजपा ज़िलाअध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,भाजपा ज़िला महामंत्री प्रवीण सिंधू,अरविंद गौतम,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर,संजय त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे।