बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर सांसद निशंक ने विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र पर ली बैठक। बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत का मंत्र अपनाने पर दिया जोर।

रुड़की।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का आयोजन हुआ।सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। सांसद निशंक ने कहा कि अपना बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत मंत्र को साथ लेकर चलना होगा। भाजपा इसी मंत्र पर विश्वास करने वाली पार्टी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उन गरीब परिवारों से मिलना है, जिनको भाजपा की योजनाओं का लाभ मिला है और उसका वीडियो बना कर अन्य लोगों तक पंहुचाना है। ऐसा करने के लिए आप लाभार्थियों से मिलेंगे, बातचीत करेंगे तो जनसंपर्क स्थापित होगा।बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि इन योजनाओं से सभी लाभान्वित हो सके।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के बायाँ नहर किनारे स्थित सेवा केन्द्र पर आयोजित भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ सांसद निशंक और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने किया।। रेखा वर्मा ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है। पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है,उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव जीतने में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां और बूथ के सशक्तिकरण की जानकारी दी।

मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड श्रीमती रेखा वर्मा , ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश गिरी,विधायक प्रदीप बत्रा , प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्णवाल, रुड़की जिला अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति,मण्डल अध्यक्ष संजीव तोमर,संजय त्यागी,भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरव कौशिक,शक्ति केंद्र संयोजक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *