
रुड़की।आदर्श नगर में श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक बत्रा ने कहा कि दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां दुर्गा के प्रमुख नौ रूपों में नव दुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वी पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। विधायक बत्रा ने दुर्गा पूजा की शुभेच्छा देने के साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों के साथ बातचीत कर कहा कि क्षेत्र के लोग बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शारदीय दुर्गा पूजा मनाते हैं और इस समय चारों और खुशी का माहौल छा जाता है।