देहरादून।अमर उजाला की स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में देहरादून में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के भविष्य पर भी मंथन हुआ। उत्तराखंड का दशक: (2022 से 32) और हमारी प्राथमिकताएं विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विशिष्ट हस्तियों को अमर उजाला द्वारा आज सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी चंडी प्रसाद भट्ट समेत कई गणमान्य हस्तियों को ये सम्मान प्रदान किया।अमर उजाला अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। देहरादून संस्करण के भी 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी क्रम में उत्कृष्टता सम्मान 2022 का आयोजन हुआ। राजधानी में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सम्मान समारोह में अपने हाथों से समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों को सम्मानित किया। रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,विख्यात पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट बतौर विशिष्ट अतिथि इस समारोह में शामिल हुए।