
रूड़की।नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। इसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ है। इसके चलते भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी है।
विधायक बत्रा ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी और उनके साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धनसिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने छोटे से कार्यकाल में कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी कराई। धामी अपने कुशल व्यवहार जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में झुका दिया और भारी बहुमत से जीत दिला दी। भाजपा हाईकमान ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का ताज पहना दिया। अब आने वाले 5 सालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की तकदीर संवर जाएगी। प्रदेश के विकास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा।