विधायक प्रदीप बत्रा ने अम्बर तालाब में डोर टू डोर किया जनसंपर्क, बताई भाजपा की रीति-नीति,जनकल्याणकारी नीतियों की दी जानकारी।

रूड़की।हर हर भाजपा घर घर भाजपा के तहत नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने अम्बर तालाब ऐरीया में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा और केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की नीतियां बताइं। इस दौरान उन्होंने योजनाओं से संबंधित पत्रक भी बांटे। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भाजपा और केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए कार्य कर रही है। सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रवाद के एजेंडे पर तेजी से कार्य हो रहा है।


रुड़की शहर विधानसभा क्षेत्र के अम्बर तालाब क्षेत्र  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे-बैठे तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ आ रही है। आमजन इस बात को स्वीकार कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही इस दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। अब पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है । उन्होंने कहा कि आने वाला समय फिर से भाजपा का है। इस बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,, राजू चौधरी,मुकेश शर्मा,विक्रांत बर्मन,शिवम् गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा,मयंक मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *