भाजपा महिला मोर्चा का महासम्मेलन आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पे हुआ आयोजित।वक्ताओं ने एक स्वर में कहा महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा सरकार है गम्भीर।

रूड़की।नगर के विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के लिए भाजपा की तरफ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की सरकार बनने के बाद कई योजनाएं चलाई गईं। उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित करने के अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर गांव में छोटे-मोटे उद्योग की स्थापना करने के लिए ऋण देकर प्रेरित किया है। इससे समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं, जिससे उनका सम्मान बढ़ा है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा महिला पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारी के साथ में समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, कीर्तन मंडलियों के सदस्य, बूथ समिति की महिला सदस्य, आईएमए के महिला पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में विधायक प्रदीप बत्रा, पंजाबी महिला महासभा अध्यक्ष पूजा नंदा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य सावित्री मंगला, मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी कमला बमोला, पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष अरोड़ा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सीमा गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गोस्वामी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान, भाजपा जिला मंत्री प्रिया पेंगवाल, मधु जैन, चंद्रकांता, मनीषा, ममता राणा, रीना अग्रवाल, रीमा बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *