आदर्श नगर में हुआ विधायक प्रदीप बत्रा का ज़ोरदार स्वागत। बैठक कर गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियाँ।

रूड़की। आदर्शनगर (रुड़की) में श्रीगुलाब गुप्ता के यहाँ बैठक हुई। बैठक में स्थानीय स्वजनों का नगर विधायक प्रदीप बत्रा को स्नेह मिला।विधायक बत्रा ने कहा वे सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। बैठक में लोगों ने विधायक प्रदीप बत्रा का ज़ोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुन पे लोगों ने विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत कर उन्हें दोबारा से विधायक बनवाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक बत्रा ने लोगों से फिर से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनवाने का संकल्प दिलवाया।विधायक बत्रा ने कहा ,2022 का विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। ताकि 2022 में उत्तराखंड में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा का परचम लहराए। कहा कि मोदी और धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत लोग एक बार फिर से भाजपा को ही चुनेंगे।उन्होंने भाजपा पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि चुनाव का महाकुंभ पांच साल में आता है। जो 2022 में होने वाला चुनाव है उसमें पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करे।इस अवसर पर  धीर सिंह , कमल गुप्ता ,शीतल कालरा, अजय भाटिया योगेश गुप्ता,अशोक खन्ना,केडी धिमान,विवेक तोमर,अमित कुमार,रितिक यादव,मनोज कुमार,बलदेव गुप्तक,कमल गुप्ता,देव गुप्ता,सहित सम्मानित वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *