ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत-कांग्रेस और आप पर साधा निशाना.।विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर रहे मौजूद।

रूड़की।रूड़की विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम सभागार में भाजपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कांग्रेस सरकार 70 साल नहीं कर पाई वह करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए हैं उन्होंने कहा धारा 370 35a राम मंदिर जैसे काम कांग्रेस की सरकार ने नही किया। उन्होंने वोटों की राजनीति की है।

कांग्रेस ने सैनिकों के साथ भी धोखा किया है। लेकिन जब से भाजपा केंद्र में आई तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों के हाथों को मजबूत किया। सैनिकों को कहा कि यदि उधर से गोली आए तो तुम गोला दागों।सैनिकों को फ्री हैंड करते ही कश्मीर में पत्थरबाजी भी बंद ही गई।रावत ने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री के हाथों में कमान थी तो देश बच गया। यदि ओर किसी सरकार के हाथ मे देश होता तो हाहाकार मच गया होता। पौड़ी सांसद ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आकर आप को प्रलोभन दे रहे है उनके बहकावे में ना आए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा की योजनाओं व विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। ताकि 2022 में उत्तराखंड में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा का परचम लहराए। कहा कि मोदी और धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत लोग एक बार फिर से भाजपा को ही चुनेंगे।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा आयोग को सवैधानिक दर्जा दिलाया। जिसमे ओबीसी के सभी कार्यों का समाधान किया जाता है। प्रधानमंत्री ने ओबीसी के कई लोगों को कैबिनेट में शामिल किया। उन्होंने भाजपा पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि चुनाव का महाकुंभ पांच साल में आता है। जो 2022 में होने वाला चुनाव है उसमें पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करे। जिसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर गौरव गोयल,ज़िला मंत्री आदेश सैनी,विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, पूर्व मंत्री सुभाष कथियाल, सुशील चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *