रूड़की।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में नियम 300 के अंर्तगत सिविल लाईन रूड़की की भूमि को नजूल मुक्त होने सम्बन्धि सूचना एंव वक्तव्य की माँग।भ्रम की स्थिति को दुर कर इसके सम्बन्ध में शासनादेश जारी करने विषयक।
नगर विधायक बत्रा ने कहा रुड़की की सिविल लाईन भूमि नजूल की भूमि है। इसके कारण यहां की लगभग 15हजार से अधिक जनता इससे प्रभावित होती है। सभी को नये निर्माण / सम्बंधित से नक्शा पास कराने हेतु बहुत अधिक परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। उक्त के विषय में मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व में घोषणा भी की हुई है। जिसमें शासन स्तर से भी कमेटी का गठन कर रिर्पोट आदि तैयार की गई है। उक्त मामले में राजस्व एंव न्याय विभाग द्वारा संस्तुति की जा चुकी है। वर्तमान में यह शहरी विकास विभाग, में शासन स्तर पर लम्बित है। उक्त भूमि के नजूल हाने का कोई भी साक्ष्य मौजूद नही है इसके बावजूद भी सभी क्षेत्रवासियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।अतः, उक्त लोक महत्व की माँग को सदन के पटल पर रख सिविल लाईन की भूमि को नजूल मुक्त होने सम्बन्धि शासनादेश जारी कर सम्बंधित विभाग के द्वारा निर्माण कार्यो के नक्शे पास किये जाए।