रामनवमी के अवसर पर आदर्श नगर में भंडारे का आयोजन। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने दी सभी श्रधालु को शुभकामनाए।

रूड़की।नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को रामनवमी पर पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं आदर्श नगर में दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।प्रधान फूल सिंह द्वारा आयोजित किया गया भंडारा।आज शहर में जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।

 

शहर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। नवरात्र के अंतिम दिन कन्याभोज के साथ मां जगदंबा की विदाई दी गई। लोगों ने पुण्य कमाने के लिए भंडारों का आयोजन किया। शहर के मुख्य मार्ग पर ही कई स्थानों पर किए गए भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका। रामनवमी महोत्सव मनाया गया।। इस दौरान हुए भजन-कीर्तन में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *