आगामी विस चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की प्रेस वार्ता।गिनाई राज्य केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ।विधायक प्रदीप बत्रा,मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद।

रूड़की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रूड़की में स्थानीय होटेल में प्रेस वार्ता कर राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ  गिनाई 

उन्होंने कहा प्रदेश में विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए। पूरी ईमानदारी, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने का कार्य किया। इसकी उन्हें पूरी संतुष्टि है।
आम जनता को सरकार से जो अपेक्षाएं होती हैं, इस सरकार ने पूरे मनोयोग से उस पर खरा उतरने की कोशिश की।आज तक प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हुए, चाहे वह सड़क निर्माण के क्षेत्र में हों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, अटल आयुष्मान योजना, गरीब जनता को एक रुपये में हर घर को नल से जल की योजना हो, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य हों, महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार बनाने और पहाड़ की महिलाओं के सिर से घास का बोझ खत्म करने के लिए लाई गई मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना जैसै ऐतिहासिक कार्य किए गए।
 लगभग साडे-चार साल का कार्यकाल ऐतिहासिक कालखंड के रूप में याद किया जाता रहेगा। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की। गैरसैंण के विकास का ठोस रोडमैप बनाकर राजधानी परिक्षेत्र के विकास के लिए 10 साल में 25 हजार करोड़ की योजना पर कार्य भी शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जो भी घोषडाए हो रही है विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं, जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 हजार भर्तियां निकाली हैं, जिस पर 15 अगस्त से कार्य शुरू हो गया है। अगले दो माह के भीतर इनमें से आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। कहा कि पर्यटन क्षेत्र को दो हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस और राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है।उन्होंने बताया चुनाव से पहले होगा राष्ट्रीय नेताओं का दौरा
मदन कौशिक  ने कहा कि चुनाव से पूर्व उनके तमाम राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड का दौरान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,प्रवीण संधू,भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सचिन गुज्जर,सुशील त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *