भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विडीओ कोनफ़्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड भाजपा के सभी शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों को किया सम्बोधित।विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद।

रूड़की।उत्तराखंड विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 2364 शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों से वर्चुअली संवाद किया। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के सिलसिले में टिप्स भी दिए।

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी भाजपा सांगठनिक रूप से पहले ही बढ़त ले चुकी है और अब केंद्रीय नेताओं के दौरे व निचले स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं से उनके संवाद कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आज शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों से संवाद किया हैं।

आपको बता दें कि कार्यक्रम से शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद में करीब पांच हजार लोग जुड़े और इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा की गयी। साथ ही शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों को बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं को सक्रिय करने के संबंध में टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11235 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की इकाइयां गठित हैं। एक शक्ति केंद्र के जिम्मे चार से छह बूथ इकाइयां हैं।

इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,प्रवीण संधू,प्रभारी मनोज गर्ग,सुशील त्यागी,सावित्री मंगला,पंकज नंदा,संजीव कक्कड़,हरीश शर्मा,कविश मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *